देवीपुर : दो वाहनों में जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला
देवघर, मई 27 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवघर से जा रही सेवन सीटर अर्टिगा कार और धनबाद की ओर से आ रहे चैलेंजर वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह में सत्संग-भिरखीबाद मेन रोड पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि चैलेंजर वाहन सड़क किनारे पलटकर खेत में जा गिरा, जबकि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आने की सूचना है। मौके पर देवीपुर पुलिस पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि एस जगह पर कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही देवीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.