देवघर, अप्रैल 17 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना में निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को थाना दिवस मनाया गया। थाना दिवस देवीपुर अंचलाधिकारी खोपलाल राम की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान जमीन विवाद मामले को लेकर थाना में आवेदन लोगों द्वारा दिए गये। तीन जमीन विवाद थाना पहुंचा, जिसका निपटारा और समझौता ऑन द स्पॉट किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रशांत कुमार व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- थाना दिवस : जमीन संबंधी पांच मामलों की सुनवाई, दो का निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...