देवघर, अप्रैल 7 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना अंतर्गत गिधैया गांव में बालू लोड एक ट्रैक्टर एक घर में घुस गया। हादसे में घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार शंकरपुर गांव अवस्थित ठाकुर चौक से बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी। तिलजोरी अवस्थित अजय नदी घाट से ट्रैक्टर अवैध बालू खनन कर ट्रैक्टर से ढुलाई कर रहा था। तभी अवैध बालू को लेकर देवीपुर पुलिस उक्त ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी। पुलिस के पकड़े जाने के डर से ट्रैक्टर चालक गाड़ी से कूद गया और ट्रैक्टर रफ़्तार में चलते हुए एक घर में जा घुसा। हादसे के वक्त घर में कुछ सदस्य मौजूद थे। हालांकि सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में गिधैया निवासी छत्राधारी महतो के घर की दीवार और खपरैल आदि क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद गिधैया निवासी घरवालों के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने भी हंगामा शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.