देवघर, मार्च 29 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना अंतर्गत हुसैनाबाद के खरकोटोल में हादसे में गंभीर लगभग 20 वर्षीय विनय कुमार की मौत इलाज के क्रम में हो गयी। बताते चलें कि खरकोटोल निवासी प्रामोद यादव का पुत्र विनय शुक्रवार शाम ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने एम्स देवघर के ईमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति काफ़ी गंभीर देख आईपीडी के आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। युवक के सीने में गंभीर चोट थी। इलाज के क्रम में शनिवार को अपराह्न बेला में विनय कुमार की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी एम्स प्रबंधन की ओर से एम्स टीओपी को दिए जाने के बाद टीओपी प्रभारी नागेंद्र प्रसाद यादव छानबीन में जुट गए। वहीं जांच के क्रम में परिजनों ने घटना को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.