देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर, प्रतिनिधि देवीपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर चोरकट्टा गांव के पास गुरुवार देर रात ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर होने से बाइक चालक की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में पड़े घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। एम्बुलेंस चालक ने बताया कि रात स्थानीय निवासी सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति को देखकर मदद के लिए आगे आए और एम्बुलेंस, पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों को खबर दी। कुछ ही देर में टीम पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर चोट के कारण जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस टीम रात में ही घटनास्थल पर पहु...