देवघर, मार्च 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के योगराय छोराठ मौजा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, वाहन क्षतिग्रस्त करने और सोने की चेन छीन लेने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। खड़कुआं निवासी विक्की राणा, पिता धपर राणा ने बताया है कि एम्स देवघर के निकट योगराय छोराठ मौजा में उनकी जमाबंदी संख्या- 04 अंतर्गत प्लॉट संख्या 32 है, कुल रकबा करीब 32 डिसमिल है। उक्त जमीन पर उनकी वैध मिल्कियत है। 8 मार्च की रात करीब 11:30 बजे योगराय छोराठ गांव निवासी महादेव राणा, पप्पू शर्मा, मिथिलेश शर्मा, संतोष राणा, दिवाकर राणा तथा गिधैया गांव निवासी सुभाष यादव व सुधीर यादव समेत करीब दस अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और जमीन जबरन घेरने लगे। जब विक्की राणा ने विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.