देवघर, अप्रैल 12 -- उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा को लेकर देवीपुर पुलिस प्रशासन सतर्क है। देवीपुर प्रखंड व थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर केंदुआ प्लस टू विद्यालय व रामुडीह प्लस टू विद्यालय में इन दो जगहों पर उत्पाद सिपाही बहाली को लेकर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर देवी पुलिस अलर्ट मोड में है। जगह-जगह संध्या गश्त के साथ होटल रेस्टोरेंट आदि छानबीन, जांच -पड़ताल की। उत्पाद सिपाही बहाली की परीक्षा सफलपूर्वक संचालन के लिए ड्यूटी में लगाए गए पुलिसबलों को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने आवश्यक निर्देश देते हुए एक्टिव रहने कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.