देवघर, अप्रैल 19 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीरी निवासी रूपलाल मंडल अपनी होमगार्ड पत्नी तेजस्वी कुमारी को उपायुक्त कार्यालय ड्यूटी पर लेकर जा रहा था, उसी क्रम में देवीपुर थाना के समीप बाईपास रोड में सामने से आ रही कार की चपेट में आ गया। जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। चालक रूपलाल मंडल व होमगार्ड पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मोटरसाइकिल की कार में सीधी टक्कर के कारण कार की बोनट और शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल के पीछे बैठी होमगार्ड कार के बोनट व सामने के शीशे पर जा गिरी, जिससे गंभीर रूप से जख़्मी हो गई है। यह भी पढ़ें- डुमरी में बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय ग्रामीण की मौत घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। घायल पति-पत्नी को एम्स इमरजेंसी में भर्ती कराया। आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.