बलरामपुर, फरवरी 26 -- तुलसीपुर, संवाददाता। शक्तिपीठ देवीपाटन रोड के किनारे श्रद्धालुओं और राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से लगाए गए शुद्ध एवं ठंडा पानी देने वाले वाटर कूलर वर्षों से शोपीस बनकर खड़े हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार स्थापना के बाद से ही इन कूलरों से एक दिन भी पानी उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर-9 मंडी समिति स्थित देवीपाटन रोड, मोहल्ला जुगालीपुर और सीओ आवास के सामने लगाए गए वाटर कूलरों के पास केवल केसरिया रंग का बोर्ड लगा दिखाई देता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें किस विभाग या अधिकारी की देखरेख में स्थापित किया गया था। जिम्मेदारी तय न होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि देवीपाटन मंदिर मार्ग पर हर दिन बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.