बलरामपुर, फरवरी 2 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत के कलश चौराहे से शक्तिपीठ देवीपाटन सिरिया नाला होते हुए जरवा रोड स्थित शुगर फैक्ट्री के पास नक्टी नाला पुल तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना ने अब गति पकड़ ली है। प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह मार्ग देवीपाटन मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के साथ-साथ शुगर फैक्ट्री तक पहुंचने वाले गन्ना लदे ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और भारी वाहनों के कारण हमेशा व्यस्त रहता है। हर्रैया तिराहे के पास मंडी समिति होने से जाम की समस्या और बढ़ जाती है। भविष्य में प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डा और देवीपाटन मंदिर कॉरिडोर बनने से यातायात दबाव और बढ़ने की संभावना है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पीठाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.