बलरामपुर, मार्च 26 -- तुलसीपुर, संवाददाता। शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में इस वर्ष राम नवमी के पावन अवसर पर पहली बार भव्य दीपोत्सव एवं लेजर लाइट शो का आयोजन किया जा रहा है। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 15 हजार दीपों का प्रज्वलन होगा, जिन्हें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा जलाया जाएगा। इससे पावन सूर्य कुण्ड दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। दीपोत्सव के पश्चात मां पाटेश्वरी की भव्य संध्या आरती भी आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण का अनुभव कर सकेंगे। इसके साथ ही 30 मिनट का लेजर लाइट शो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें रामायण की गाथा, शिव तांडव और म्यूजिकल प्रस्तुति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजको...