बलरामपुर, मार्च 27 -- तुलसीपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर देवीपाटन मंदिर में नवमी तिथि के दिन श्रद्धा और आस्था के साथ भव्य कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नौ दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ और अष्टमी की महानिशा पूजा की पूर्णाहुति के बाद हुई। मंदिर के भंडार गृह में आयोजित पूजन के दौरान पीठाधीश्वर ने सर्वप्रथम नौ कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर दान-दक्षिणा दी गई। मुख्य नौ कन्याओं के साथ ही परिसर में उपस्थित लगभग 101 अन्य कन्याओं का भी विधि-विधान से पूजन कर उन्हें हलवा, पूरी और चने का प्रसाद कराया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह धीरू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.