बलरामपुर, मई 27 -- नेपाल सीमा से सटे जनकपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट गहराया हुआ है। गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीण निसार अहमद व रमेश जायसवाल ने बताया कि कई दिनों की शिकायत के बाद विभाग ने नया ट्रांसफार्मर भेजा, लेकिन वह बिना लोड के ही कुछ मिनटों में जल गया। इसके बाद गांव की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित जेई ने दूसरा ट्रांसफार्मर भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। लोगों ने बताया कि दिनभर में दर्जनों कॉल किए गए, फिर भी विभागीय अधिकारी संपर्क में नहीं आए। यह भी पढ़ें- महादेवगंज फीडर से 36 घंटे में केवल दो घंटे बिजली मिली ग्रामीणों का कहना है कि जनकपुर गांव देवीपाटन धाम से जुड़ा हुआ है, लेकिन यहां की बदहाल बिज...