पाकुड़, जून 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से संचालित ग्राम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवाह संस्था द्वारा शनिवार को पीएम श्री विद्यालय देवीनगर में बाल विवाह एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह एवं नशा मुक्ति विषय पर प्रेरणादायक भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने अपने संदेशों के माध्यम से बाल विवाह और नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए समाज से इन कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम सेवा कार्यक्रम के तहत 35 बालिकाओं के बीच साइकिलों का वितरण...