पाकुड़, मार्च 17 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देवीनगर ग्राम सेवा केंद्र में मंगलवार को दो दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम एसबीआई फाउंडेशन एवं प्रवाह देवघर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को सशक्त बनाना तथा उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है। उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ़ मो. कलीमुद्दीन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन अपनाने पर उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ आय में भी निरंतर बढ़ोतरी संभव है। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण, संतुलित पोषण, उचित देखभाल एवं रोग नियंत्रण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.