पाकुड़, अप्रैल 8 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के देवीनगर स्थित हटियापाड़ा के प्राचीन मां काली मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की गई। वर्षों पुराने इस मंदिर के प्रति स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आने वाले भक्तों में गहरी आस्था है। मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से मां काली की आराधना करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। अपनी मन्नतें पूरी होने के बाद श्रद्धालु यहां आभार स्वरूप कबूतर और बकरे की बलि अर्पित करते हैं। सोमवार की रात्रि से शुरू हुई विशेष पूजा का समापन मंगलवार दोपहर को हुआ। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ मां काली को फूल, बेलपत्र और फल अर्पित कर गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि मां की कृपा से न केव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.