मिर्जापुर, मार्च 30 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दुर्गा खोह स्थित मां दुर्गा जी मंदिर पर एकादशी के पावन अवसर पर रविवार की रात देवी जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा जी का भव्य श्रृंगार भी किया गया। देवी जागरण में वाराणसी से आए कलाकारों ने देवी गीत, पचरा आदि भजन मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी की कलाकार पिंकी मिश्रा ने निमिया की डार मईया झूलेली झूलनवा हो कि झूमि झूमि ना,दरबार में तेरी मईया आदि गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वहीं विजय बागी और संदीप संत ने भी एक से बढ़ एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सुजीत कुशवाहा, बृजनंदन कुशवाहा, संजय साहू, प्रदीप रस्तोगी,बबलू स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.