कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- सिराथू विधानसभा क्षेत्र के देवीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कड़ा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। शुभारंभ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह गांव-गांव और गली-गली जाकर भाजपा की जनहितकारी नीतियों और सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.