देवीगंज में पटाखा बनाने वालों पर केस दर्ज
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवीगंज में छापा मारकर एक घर से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया था। डेढ़ कुंतल पटाखा व 62 किलो बारूद बरामद किया गया था। पकड़े गए रोशन अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसने अपना मकान लाल मोहम्मद को किराए पर दे रखा था। वह लाल मोहम्मद व उसके बेटे फिरदौस आलम उर्फ सोनू के साथ पटाखा बनाकर बेचता था। चिल्ला शहबाजी में हुए विस्फोट के बाद उसने बृजेश गौतम के यहां पटाखा छिपा दिया था। बृजेश गौतम के घर में भी दबिश देकर पुलिस ने पटाखा बरामद किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अवैध पटाखा फैक्टरी कांड : बचे पटाखों और अवशेषों से खुलेगा विस्फोट का राज यह भी पढ़ें- Orai News: कौशांबी हादसे के बाद जालौन पुलिस सतर्क, आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.