कानपुर, मार्च 12 -- कानपुर। श्री गोविंद हरि सिंघानिया सेंटर फॉर एडवांस्ड लर्निंग, स्किल स्कूल की कक्षा चार की देविका त्रिपाठी और कक्षा छह के कृषव अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'रामानुजन की विरासत: प्रेरणादायी गणित और भावी पीढ़ियां' में शहर का प्रतिनिधित्व किया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने इसका आयोजन किया था। गणित प्रदर्शनी में देविका और कृषव को सम्मेलन में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चेयरपर्सन मनोरमा गोविंद हरि सिंहानिया, वाइस चेयरमैन, अभिषेक सिंहानिया और प्रधानाचार्या भावना गुप्ता ने बच्चों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.