देवा शरीफ जा रही बस ट्रक से टकराई, कई घायल
वाराणसी, जुलाई 16 -- पिंडरा, संवाद। पिंडराई गांव (सिंधुरिया) के पास बुधवार शाम टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई। घायल यात्रियों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। दुलहीपुर क्षेत्र (मुगलसराय) के 42 लोग टूरिस्ट बस से देवा शरीफ दरगाह (बाराबंकी) जा रहे थे। वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर पिंडराई गांव (सिंधुरिया) के पास उनकी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार शिबू, शबीना, सारिका, गुड्डू, अशरफ, शहनाज, इम्तियाज, खुर्शीद, मैनुद्दीन, सोनी, हारून और रियाज अहमद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पिंडरा पीएचसी में भर्ती कराया। एसआई जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद ट्रक और बस चालक फरार हो गए। हादसे में अशरफ अली, शकीना और इम्तियाज बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.