बाराबंकी, मार्च 11 -- बाराबंकी। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जिले की दो महिला प्रधानों को सम्मानित किए जाने को बुलावा भेजा गया था। बुधवार को राष्ट्रपति के हाथों इन्हें सम्मानित किया गया। इन महिला प्रधानों के उत्कृष्ट कार्य के लिए इनकी सराहना की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन पहले आठ मार्च को नई दिल्ली में होना था। बाद में तिथि में बदलाव कर 11 मार्च को समारोह किया गया। जिले के विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत सलारपुर की प्रधान सुमन सिंह व सूरतगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर खाला की ग्राम प्रधान रजनी सिंह को बुलाया गया था। किसी कारण वश प्रधान रजनी सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई। उनको प्रमाण पत्र आदि डाक द्वारा भेजवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.