बाराबंकी, मार्च 28 -- बाराबंकी। एफसीआई गोदाम में मालगाड़ी निकलने के दौरान देवा रोड स्थित क्रासिंग बंद की गई। जिससे दोपहर में क्रासिंग के दोनों ओर एक-एक किमी जाम लग गया। लोग करीब एक घंटे जाम में फंसे रहे। जाम खोलवाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। गोदाम से मालगाड़ी निकलने से बंद की गई क्रासिंग: देवा रोड़ के किनारे एफसीआई गोदाम है। इस गोदाम में जाने के लिए रेल लाइन बिछाई गई है। देवा रोड़ पर ओवर ब्रिज के पास ही यह क्रासिंग स्थित है। रेलवे क्रासिंग बंद होने पर हमेशा जाम रहता है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गोदाम से मालगाड़ी निकलने के चलते इस क्रासिंग को बंद किया गया था।देखते ही देखते लग गया लम्बा जाम: जीत नगर व मझपुरवा गांव के लोग भी इसकी क्रासिंग के पास से देवा रोड पर आते हैं। इसके साथ ही बाराबंकी-देवा मार्ग पर हमेशा यातायात का दबाव रहता है। दोपहर कर...