बाराबंकी, मार्च 5 -- देवा शरीफ। देवा में नई देवा होली उत्सव समिति के बैनर तले हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार हाजी वारिस अली शाह की मजार पर मनाया गया। होली महोत्सव समिति के अध्यक्ष अवध किशोर मिश्रा, महामंत्री विकास निगम उर्फ लकी निगम, उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर सोनी, सुंदरलाल पटवा आदि लोगों ने कहा धूमधाम और सौहार्द पूर्ण होली महोत्सव मना। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी और कस्बा इंचार्ज छट्ठू चौधरी ने शांतिपूर्वक ढंग से होली में रंगोत्सव को संपन्न कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...