बाराबंकी, मई 2 -- देवाशरीफ, संवाददाता। देवा कस्बे में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से न सीसी कैमरे लगे हैं और न अस्पताल में चौकीदार व गार्ड की तैनाती है। रात में अस्पताल परिसर में अराजक तत्वों को जमावड़ा लगता है। यहां पर रात में भी प्रसव कराने की सुविधा होने से मरीज व तीमादारों की चहल पहल रहती है। अक्सर चोरी की घटनाएं होने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। देवा आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के सामने बने पीएचसी का गेट बना था वह टूट कर गिर गया है। मुख्य द्वार पर अस्पताल के नाम का लिखा बोर्ड तक चोरी हो गया। सुरक्षा के नाम पर यहां कोई व्यवस्था नहीं है। न सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, न चौकीदार और न ही कोई सुरक्षा गार्ड। ऐसे में अस्पताल परिसर अब मरीजों के इलाज का केंद्र कम और अराजकतत्वों का सुरक्षित ठिकाना ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.