बाराबंकी, मार्च 19 -- देवा शरीफ। आदर्श नगर पंचायत देवा में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। लोगों की शिकायत पर गुरुवार को अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा के निर्देश पर मोहल्लों में फॉगिंग कराई गई। नगर पंचायत के मोहल्लाह हुज्जाजी दो पश्चिमी, कचेहरान ,कचेहरान एक में नगर पंचायत देवा के कर्मचारी मोहम्मद रईस और अफजल ने गुरुवार की शाम मशीन से फॉगिंग करते नजर आए। ईओ ने बताया कि सभी वार्डों में फागिंग कराई जा रही है। नालियों की सफाई व जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...