देवास, मार्च 9 -- मध्य प्रदेश के देवास में रविवार रात सयाजी द्वार पर टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न हुड़दंग में बदल गया। सयाजी द्वार पर जश्न मना रहे कुछ लोगों ने एक दूसरे के साथ साथ पुलिस कर्मियों पर भी बम फटाके फेंकने शुरू कर दिए। इसके चलते उज्जैन से विशेष पुलिस बल के आए दो जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हुड़दंग में देवास सीएसपी सुमित अग्रवाल के कान के पास भी दो पटाखे फट गए, बढ़ते हुड़दंग को देखते हुए पुलिस को जश्न मना रहे लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के दौरान जश्न बना रहे लोग भागते नजर आए और कुछ ही देर में सयाजी द्वारा को पुलिस ने खाली करा दिया। बताया जा रहा है कि घायल QRF के जवानों को एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घायल जवानों के साथ सीएसपी का भी इलाज किया गया है। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.