देवरिया, फरवरी 25 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवाश्रम मठ में चल रहे प्रबंधकीय विवाद के बीच मंगलवार को महंत भगवान गिरि मठ पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही प्रबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया। उन्होंने खुद मठ की कमान संभाल ली है। दोपहर करीब 1:30 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महंत स्वामी भगवान गिरी का काफिला मठ परिसर पहुंचा। मठ के मुख्य द्वार पर मंगलाचरण के साथ उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान कैंपस में तहसीलदार अलका सिंह और उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव पहले से मौजूद रहीं। उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने स्वामी भगवान गिरि से वार्ता कर उनका पक्ष जाना तथा अभयानंद गिरी पक्ष से भी जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं था। स्वामी भगवान गिरि ने कहा कि पूर्व में दिए गए आदेश के तहत अभय...