मऊ, फरवरी 25 -- मऊ। थाना दक्षिण टोला पुलिस ने एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की पहचान नहीं होने पर अंतिम संस्कार के लिए देवाश्रम को सौंप दिया था। मंगलवार को देवाश्रम की ओर से अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा निकाली गई। सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान पर शव को देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने मुखाग्नि दी। अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च अरदौना निवासी देवाश्रम के जिला संयोजक निखिल सिंह ने वहन किया। लावारिश शव यात्रा में डा.आशुतोष राय, पीएन सिंह, रामनाथ राम, नारद मालक यादव, श्रीनाथ आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.