गिरडीह, अप्रैल 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत प्रतापपुर में शुक्रवार को पारंपरिक आस्था और रीति-रिवाजों के साथ देवानी पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की। मान्यता के अनुसार इस पूजा में खेत के किनारे बकरे की बलि दी जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों ने विधि-विधान से बलि चढ़ाई। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूजा वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, जिसे आज भी पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ निभाई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...