देवानगंज हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना पहचान पत्र नेपाल प्रवेश पर रोक
अररिया, जुलाई 30 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज वार्ड संख्या-3, कप्तानगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल जोगबनी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कोशी प्रदेश सरकार ने भारत से जुड़े सभी प्रमुख सीमा नाकों पर हाई अलर्ट घोषित करते हुए बिना वैध पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के नेपाल में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। अब भारत से नेपाल जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वैध परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। देवानगंज घटना के बाद उत्पन्न सुरक्षा स्थिति, सामाजिक सद्भाव और शांति व्यवस्था की समीक्षा को लेकर बुधवार को विराटनगर स्थित आंतरिक मामला तथा कानून मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समिति की सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन बेकाबू हुआ सुनसरी, पूर्व-पश्चिम महेंद्र राजमार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.