कोडरमा, अप्रैल 19 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में परम पूज्य मुनि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज और मुनि श्री 108 भाव सागर जी मुनीराज के सानिध्य में अक्षय तृतीया महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इसमें आज प्रातः देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर भव्य महामस्तकाभिषेक व मुनि श्री के मुखारबिंद से बृहद शांति धारा के साथ अक्षय तृतीया महापर्व की संगीतमय पूजन सुबोध-आशा जैन गंगवाल के द्वारा किया गया। इसके बाद मुनि श्री कहा कि अक्षय तृतीया जैन धर्मावलम्बियों का महान धार्मिक पर्व है। इस दिन हज़ारों वर्ष पहले जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की पूर्ण तपस्या करने के बाद इक्षु (गन्ने) रस से आहार किया था। यह भी पढ़ें- श्रद्धा, उल्लास से मनाया गया अक्षय तृतीया का पर्व राजा श्रेयांस ने भगवान आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.