देवाधिदेव से सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मड़वन। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़कागांव स्थित प्राचीन जंगली महादेव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बिल्वपत्र, धतूरा व पुष्प से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की। प्रतापपुर, पानापुर अख्तियारपुर, जियन, चमरूआ, करजा, झखड़ा, पकड़ी, रूपवाड़ा, शुभंकरपुर व खाजे समेत अन्य शिवालयों में भी भक्तों ने कतारबद्ध होकर जलार्पण किया। जंगली महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वयंसेवकों व दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। वहीं, रेवा घाट से जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के लिए रेवा रोड में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे, जहां चिकित्सा, पेयजल सहित अन्य सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.