भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर सोमवार को सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव का दर्शन कर भक्त कृतार्थ हुए। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। आस्थावान भूत भावन भगवान शंकर के दर्शन को कतारबद्ध रहे। मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि महादेव मंदिर में अक्षय तृतीय पर्व पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन को आए। औघड़दानी भगवान शंकर का दर्शन करते हुए सुख-समृद्धि की कामना किए। भक्तों की भीड़ को देखते हुए साढ़े चार बजे भोर में ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया था। यह भी पढ़ें- सुभद्रा-बलराम संग पीत वर्ण में दिए श्रीजगन्नाथ भगवान ने दर्शन हाथ में पूजा सामग्री लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अक्षय तृतीय पर्व को लेकर आस्थावानों के चेहरे पर खास ही उत्साह द...