देवांश मनीष चौबे उपाध्यक्ष मनोनीत
वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। तेलियाबाग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पद पर देवांश मनीष चौबे को मनोनीत किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश भारद्वाज ने सोमवार को यह घोषणा की। नई जिम्मेदारी मिलने पर देवांश मनीष चौबे ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से दायित्व निभाएंगे। महामंत्री शेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्त, बंधु गुप्त, बॉबी जायसवाल और प्रकाश मौर्य ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.