कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में केएन टाइटंस ने एवरो क्लब को 94 रन से हराया। दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने खेरापति एथलेटिक्स को 98 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में रोवर्स क्लब ने केडीएमए को तीन विकेट से हराया। चौथे मैच में फ्रेंड्स यूनियन क्लब ने कानपुर जिमखाना को 164 रन से हराया। पांचवें मैच में बीवीएस ने सिटी क्लब को सात विकेट से हराया।श्याम नगर ​स्थित पीएसी मैदान पर हुए मैच में केएन टाइटंस ने 40 ओवर में छह विकेट पर 251 रन बनाए। यह भी पढ़ें- राघव की शतकीय पारी से अशोका ज्योति जीता टीम की ओर से देवांश गुप्ता ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी एवरो क्लब की टीम 157 रन बना सकी। सप्रू मैदान पर हुए मैच में...