मधुबनी, मई 2 -- रवि रतन अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। प्रखंड की देवहार पंचायत में शुक्रवार को चौपाल टोल के लोगों ने मुखिया के खिलाफ सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बिरोध प्रदर्शन के दौरान टोले के लोगों ने पिपरा घाट - अंधराठाढ़ी मुख्य सड़क को तकरीबन पांच घंटे तक जाम रखा। इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। प्रदर्शन कर रहे टोले के बासियों में सूरज चौपाल, खराइ चौपाल, बिनक चौपाल, चंदन चौपाल, मनोज चौपाल, कारी चौपाल, रतन चौपाल, सीता देवी, ज्ञानी देवी, कौशल्या देवी, ललिता देवी और फूलों देवी आदि प्रमुख शामिल थे। उन लोगों के अनुसार उनलोगों के घरों के सामने स्थित तालाब में मुखिया द्वारा घाट निर्माण के लिए खुदाई करबा कर बहुत दिनों से कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। अधूरे निर्माण के कारण तालाब खुला और खत...