उरई, अप्रैल 4 -- जालौन, संवाददाता। शराब के नशे में देवस्थान पर तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर निवासी दयाशंकर पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में हुलकी माता और कालका माता का स्थान है। इन स्थानों पर गांव के लोगों की श्रृद्धा है और वह यहां पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। आरोप लगाया कि शुक्रवार को गांव का ही राजेंद्र चौधरी शराब के नशे में देवस्थान पर पहुंच गया और देवस्थान पर लगी टाइल्स, चबूतरा और पिंडी आदि क्षतिग्रस्त कर गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जब उसे रोका तो वह गाली, गलौज कर धमकाने लगा। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन...