मुरादाबाद, जून 13 -- तहसील क्षेत्र के ग्राम लालपुर गोसाई में देवस्थानों तक जाने वाले सार्वजनिक मार्गों पर कथित अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत के अनुसार गांव में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों और पूजन स्थलों तक पहुंचने वाले पुराने सार्वजनिक रास्तों को कुछ किसानों द्वारा जोतकर अपने खेतों में मिला लिया गया है। आरोप है कि कई स्थानों पर कंटीले तार और अन्य अवरोध लगाकर मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन रास्तों का उपयोग वर्षों से धार्मिक आयोजनों, पूजा-अर्चना और देवस्थानों तक पहुंचने के लिए किया जाता रहा है। मार्ग अवर...