लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के उपनगरीय क्षेत्र शांति नगर किस्को मोड स्थित देवस्थल सूर्य मंदिर प्रांगण में 25 जनवरी को भगवान भास्कर सूर्य सप्तमी मनाया जाएगा। इस बाबत मंदिर के अध्यक्ष का पुरोहित बंशीधर मिश्र की अगुवाई में कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाबत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया की पूजा सुबह नौ बजे शुरू होगी। इसमें सभी विप्रगणों को शामिल होने का निवेदन किया गया है। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्णकांत मिश्रा, चंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.