बलिया, अगस्त 18 -- रसड़ा। सीबीएसई की ओर से आयोजित वॉलीबॉल क्लस्टर (V) प्रतियोगिता में देवस्थली विद्यापीठ की अंडर 17 लड़कियों की टीम ने पहले स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही सीबीएसई नेशनल गेम्स में अपनी दावेदारी पक्की कर ली। प्रतापगढ़ के कुण्डा स्थित बीएसबी इंटर कॉलेज में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में सीबीएसई प्रयागराज मंडल के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इसमें देवस्थली विद्यापीठ के अंडर-17 टीम के खिलाड़ियों श्वेता यादव (कप्तान), पलक सिंह (उप कप्तान), बरखा राज, शिवांगी, अदम्या श्रीवास्तव, राधिका, राजश्री, वैश्णवी, तान्या, शगुन, खुशबू और अपूर्वा को विद्यापीठ के मैनेजर डॉ. नवीन सिंह व गीता सिंह ने पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- नारायणा की छात्राओं ने टूर्नामेंट में हासिल किया तीसरा स्थान प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने ...