मऊ, मई 16 -- मुहम्मदाबाद गोहाना(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवसीपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवसीपुर निवासी श्याम बिहारी राजभर (45 वर्ष) ने पारिवारिक कलह के चलते अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद श्याम बिहारी कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर रात तक बाहर न आने पर परिजनों को शंका हुई। काफी आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर दे...