देवघर, अप्रैल 8 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के बंपास टाउन अवस्थित देवसंघ परिसर से चोरी कर ली गई है। मामले में नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि देवसंघ परिसर में लगाया गया समरसेबल पंप से जुड़े करीब 60 फीट लंबे जीआई पाइप उखाड़कर चुरा ली गयी। घटना 4 अप्रैल की रात की बताई गयी है। इसकी जानकारी 5 अप्रैल की सुबह सुरक्षा गार्ड को मिली। इस संबंध में देवसंघ सेवा प्रतिष्ठान (डीएसएसपी) की ओर से नगर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। संस्था के कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य प्रणब कुमार दत्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि देवसंघ आश्रम जहां बाल विद्या मंदिर नामक शैक्षणिक परियोजना विकसित की जानी है। इसी परिसर में अवस्थित कुएं में समरसेबल पंप लगाया गया था, जिससे पानी की आपूर्ति की जाती थी। चोरों ने इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.