नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Devshayani Ekadashi time 2026: इस साल शनिवार के दिन देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। देवशयनी एकादशी का दिन विशेष रूप से विष्णु भगवान को समर्पित है। इस साल आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत, दान, स्नान और पूजन किया जाएगा। देवशयनी एकादशी के दिन से विष्णु भगवान क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव पर मानी जाती है। इस दिन किए गए जप, तप, दान और सेवा का पुण्य कई गुना अधिक प्राप्त होता है। गौर फरमाने वाली बात यह है कि इस साल देवशयनी एकादशी के दिन भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त, विधि और उपाय-देवशयनी एकादशी पर सुबह 4:03 बजे से पूजा मुहूर्त, जानें उपाय, विधि और भ...