देवशयनी एकादशी पर किया गीता पाठ एवं भजन संध्या
मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरनगर । घर-घर गीता, हर घर गीता अभियान के तहत देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा स्टेशन मार्ग स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में निःशुल्क गीता पाठ और संकीर्तन का आयोजन किया गया। पंडित संजय मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव अतुल गर्ग ने गणेश वंदना, महामंत्र जाप और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ से किया। इसके बाद सुभाष गर्ग, अजय गर्ग और महिला मैत्री मंडल ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। संस्था के रामबीर सिंह ने बताया कि गीता का पाठ जीवन में सकारात्मकता, मानसिक शांति और स्पष्ट दृष्टिकोण लाता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एकादशी पर मंदिर में पूरी रात भजन कीर्तन इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृशक्ति उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.