देवशयनी एकादशी के साथ शुरू हुआ चातुर्मास
मधुबनी, जुलाई 25 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। देवशयनी एकादशी के साथ शनिवार को चातुर्मास शुरू हो गया। शहर से गांव तक श्रद्धालु व्रत रख किया पूजा पाठ । स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर में इस अवसर पर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। पुजारी पंडित पंकज झा शास्त्री, बाबा किशोरी शरण, राजू कुमार राज ने कहा कि सनातन धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का शुभारंभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैया पर योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार माह तक चलने वाले चातुर्मास का आरंभ होता है। यह अवधि आध्यात्मिक साधना, संयम और भक्ति के लिए अत्यंत महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.