देहरादून, मार्च 11 -- हरिद्वार। देववाणी परोपकार मिशन ने 11 वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया। बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह प्रेस क्लब सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रविदेव शास्त्री, मेयर किरन जैसल, अध्यक्ष ईश्वर सुयाल, शिवम महंत, आचार्य मोहित जोशी ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। वक्ताओं ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। अपने धर्म, संस्कृति का ज्ञान सभी को होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...