मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- गांव देवल के निकट स्थित बाबा भूरी वाले गुरुद्वारे पर पिछले लगभग 7 माह से चल रहा किसान यूनियन का धरना शनिवार को एडीएम, हाईवे के अधिकारियों और एसडीएम जानसठ के देवल गुरुद्वारे पर पहुंचकर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। जिस पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने धरना समाप्त होने की घोषणा कर दी। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग के चल रहे चौड़ीकरण में गांव देवल के निकट स्थित बाबा भूरी वाले गुरुद्वारे के सामने भाकियू ने गुरुद्वारा समिति के साथ गुरुद्वारे के सामने एलिवेटेड पुल बनाये जाने जो कि पिलर के सहारे बने और पुल के नीचे जगह खाली हो ताकि गुरुद्वारे पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुल के नीचे अपने वाहन खड़े करने की जगह बन सके तथा गुरुद्वारे के सामने जाम की स्थिति न बने। आदि मांग करते हुए गुरुद्वारे के सामने चल रहे कार्य को ...