देवल उपकेंद्र की टाली ब्लास्ट, दर्जनभर गांवों की बिजली गुल
गाजीपुर, जून 14 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित 33/11 केवी देवल विद्युत उपकेंद्र पर रविवार सुबह इनकमिंग फीडर की टाली ब्लास्ट हो जाने से देवल और सुरहा फीडर से जुड़े लगभग एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, इनकमिंग टाली अचानक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे देवल, सुरहा, अमौरा, धनाडी, कैथी, मायापुरी, हरिकेशपुर, भास्कर दयालपुर, लहना सहित कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न रहने से पंखे, कूलर, टीवी सहित अन्य उपकरण बंद पड़े हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में चुंगलखार फीडर में 24 घंटे से बिजली गुल साथ ही पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.