घाटशिला, अप्रैल 5 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के देवली गांव में शनिवार को अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पूजा पाठ हुई। बतौर अतिथि उपस्थित सुनील कुमार डे ने कहा कि देवली गांव में बिगत 2007 से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होते आ रहा है। उन्होंने कहा कि हरिनाम लेने से शरीर और मन दोनों पवित्र होता है। संकीर्तन में बुरुडीह, आमदा, पुटलूपुंग, दिगार साईं, उदाल, छोटा आमदा और मदन साईं के कीर्तन संप्रदाय भाग ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में सुभाष चंद्र बिश्वास, बापटू बिश्वास, पिंटू बिश्वास, रजनी षांडगी, सुधांशु शेखर मिश्र, अमल बिश्वास सहित ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.